
Modinagar (Deepak Sain) : गुरूवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम में कटार सिंह मेमोरियल इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काॅलेज व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
काॅलेज प्रबंधक मिथलेश सिंह ने बताया कि गुरूवार को जारी हुए परीक्षा परिणामों में कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) में तनिषा ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं उज्ज्वल रुहेला ने 78 प्रतिशत, यश ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं कक्षा 10 के परिणाम में राधिका ने 87.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। सुहानी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जानवी ने 81 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस मौके पर मिथलेश सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। काॅलेज के प्रधानाचार्य जे0पी0 ने बताया कि इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में छात्रों के मुकाबले काॅलेज की छात्राओं ने बाजी मारी है। इस मौके पर देवेन्द्र निर्वाण, शिवम प्रताप, मनू शर्मा, नीतू गर्ग, शीतल प्रताप, वंदना वर्मा एव सोनिया सहित शिक्षक और काॅलेज स्टाफ मौजूद रहा।
