मेरठ की दामिनी ने प्रेमी संग मिलकर पति को सांप से कटवाकर उतारा मौत के घाट

Meerut (Deepak Sain) : मेरठ के हस्तिनापुर में एक महिला ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला :
ब्हसूमा के भंडौरा गांव निवासी 32 वर्षीय अतुल कुमार हस्तिनापुर की शंकुतला कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी दामिनी और दो बच्चों के साथ रहते थे। अतुल कुमार हस्तिनापुर में ही कृष्णा किड्स प्ले चलाते थे और उनकी पत्नी दामिनी स्कूल में पढ़ाती थी। शुक्रवार सुबह अतुल कुमार अपने बिस्तर से सोकर नहीं उठे। चादर उठानकर देखने पर अतुल कुमार के बिस्तर पर सांप पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सांप को मार दिया। जिसके बाद परिजन अतुल कुमार को डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने जताया पत्नी पर शक :
डॉक्टरों द्वारा स्कूल संचालक को मृत घोषित किये जाने के बाद उनके पत्नी दामिनी ने परिवार वालों को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी दामिनी पर शक हत्या किये जाने का शक जताया। परिजनों द्वारा हत्या का शक जताये जाने के बाद पुलिस ने स्कूल संचालक अतुल कुमार के दाह संस्कार के बाद उसकी पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार पायला को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पत्नी ने उगला सच :
हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने दामिनी और उसके प्रेमी तुषार से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर पति अतुल कुमार की हत्या किये जाने की बात कबूल ली।
हत्या के लिए प्रेमी तुषार पायला ने खरीदा था सांप :
पुलिस की माने तो स्कूल संचालक की हत्या करने के लिए दामिनी के प्रेमी तुषार पायला ने सांप खरीदा था। तुषार पायला अतुल कुमार के स्कूल वैन के चालक की नौकरी करता था। इसी दौरान दामिनी और तुषार पायला के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद गुरूवार की रात दोनों ने मिलकर अतुल कुमार के बिस्तर पर सांप छोड़ दिया।
7 साल पहले अतुल और दामिनी का हुआ था प्रेम विवाह :


प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से कटवाकर मौत के घाट उतारने वाली दामिनी और मृतक अतुल ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके दो बच्चे हैं। प्रेम विवाह होने के बाद भी दामिनी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करना क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
अधिकारी कथन :
पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी दामिनी और स्कूल की वैन चलाने वाले उसके प्रेमी तुषार पायला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
अभिजीत कुमार, एसपी देहात मेरठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *