बार एसोसिएशन मोदीनगर के चुनाव में रामकुमार चौधरी अध्यक्ष और सौरभ शर्मा बने सचिव

Ghaziabad NEWS (Deepak Sain) : मोदीनगर तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में रामकुमार चौधरी अध्यक्ष तथा सौरभ शर्मा सचिव पद के लिये विजय हुए। गुरूवार शाम को हुए परिणाम घोषणा के बाद समर्थक अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।
बता दें कि गुरूवार को तहसील मोदीनगर बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान हुआ। जिसमें 107 अधिवक्ताओं ने अपने अपने मतों को प्रयोग किया। दोहपर 2 बजे तक हुए मतदान के बाद 3 बजे मतगणा शुरू हुई। जिसके करीब एक घंटे बाद बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम सामने आया। चुनावी परिणाम में अध्यक्ष पद पर रामकुमार चौधरी ने 55 मत प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्विवंदी भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज को 3 मतों से पराजित किया, जबकि सचिव पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे सौरभ शर्मा ने 63 मत प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्विवंदी संजय मुदगल को 19 मतों से परास्त किया। वहीं कनिष्ठ उपध्यक्ष पद पर सचिन दीक्षित ने 57 मत प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्विवंदी अंकित शर्मा को 3 मतों से हरा दिया। चुनावी परिणाम घोषित होने के बाद विजय प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *