मामूली विवाद के बाद दो बच्चों की गला काटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर

Badaun News : बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद मंगलवार देर शाम एक युवक ने दो मासूमों की कुलहाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। जबकि तीसरा बच्चा घायल बताया जा रहा है। हत्यारोपी दूसरे समुदाय का है। घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने हत्यारोपी की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की। वहीं पुलिस ने फरार हत्यारोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बदायूं की बाबा काॅलोनी में विनोद कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। विनोद ठेकेदारी का काम करते हैं और उनकी पत्नी संगीता घर पर ही पार्लर का काम करती हैं। परिवार में विनोद की मां मुन्नीदेवी के अलावा तीन बेटे आयुष, हनी और पीयुष हैं। विनोद के घर के सामने साजिद सैलून की दुकान करता है। बताया जा रहा है कि साजिद का विनोद के परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
छत पर पहुंचकर किया साजिद ने बच्चों पर हमला :


विनोद की मां मुन्नी देवी ने बताया कि मंगलवार शाम साजिद निगाह बचाते हुए उनके मकान की छत पर पहुंच गया। जिसके बाद साजिद ने छत पर खेल रहे आयुष(12) व हनी(8) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। चीख सुनकर जब पीयुष छत पर पहुंचा तो साजिद ने उसको भी हमला करते हुए घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
गुस्साएं लोगों ने तोड़फोड़ के बाद की आगजनी :
दो मासूमों की हत्या के बाद गुस्साएं लोगों ने हत्यारोपी साजिद की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए जगह-जगह आगजनी की। लोगों की भीड़ ने दातागंज मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर बवाल किया।


डीएम एवं एसएसपी पहुंचे मौके पर :
बवाल होता देख डीएम मनोज कुमार एवं एसएसपी आलोक प्रियदर्शी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक बच्चों के परिजनों से मिले। पुलिस व प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन देेते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद बड़ी संख्या में पीएसी, पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल लगाकर स्थिति को नियंत्रण में किया गया।
पुलिस ने हत्यारोपी को एनकाउंटर में किया ढेर :
हत्या के बाद खून से लथपथ आरोपी साजिद आबादी से दूर जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस पीछा करते हुए साजिद के पास पहुंची तो साजिद ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी साजिद पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में हत्यारोपी साजिद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई।
अधिकारी कथन :
बाबा काॅलोनी में मंगलवार शाम दो बच्चों की गला काटकर हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं हत्या के बाद पुलिस से बचकर भाग रहा आरोपी जावेद भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। इलाके में तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
राकेश कुमार, आईजी बरेली जोन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *