
Ghaziabad (Deepak Sain) : मोदीनगर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने लेखपाल पर वारिस प्रमाण पत्र बनावने की एवज में 2 माह तक दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसीपी मोदीनगर और एसडीएम मोदीनगर से शिकायत कर आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला :
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 9 सितम्बर 2025 को हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद महिला वारिस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील मोदीनगर पहुंची। आरोप है कि लेखपाल ने महिला को वारिस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर कटवाने शुरू कर दिये।
लेखपाल ने रविवार को अपने कार्यालय में बुलाकर दिया विधवा महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम :
महिला ने एसीपी को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि हल्का लेखपाल ने 5 अक्टूबर 2025 रविवार को छुट्टी वाले दिन तहसील परिसर स्थित अपने कार्यालय में बुलवाया। आरोप है कि उसी दौरान लेखपाल ने वारिस प्रमाण पत्र बनावने की एवज में विधवा महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
दो माह तक दुष्कर्म किये जाने का आरोप :
पीड़ित महिला ने बताया कि लेखपाल पिछले दो माह में उसके साथ 4 बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे चुका है। महिला का आरोप है कि जब भी वह वारिस प्रमाण पत्र बनावने लेखपाल के पास जाती थी तो वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
लेखपाल ने आरोपों को बताया निराधार :
वहीं इसी मामले में हल्का लेखपाल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। लेखपाल का कहना है कि वारिस प्रमाण पत्र की जांच करने पर मामला विवादित मिला। जिसकी रिपोर्ट मैने दी है। इसी बात से नाराज महिला ने झूठे आरोप लगाए हैं।
पीड़ित महिला ने एसीपी मोदीनगर और एसडीएम मोदीनगर से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार :
मंगलवार को पीड़ित महिला तहसील परिसर स्थित एसीपी मोदीनगर और एसडीएम मोदीनगर से मिली और आरोपी लेखपाल के खिलाफ शिकायत कर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
अधिकारी कथन :
पीड़ित महिला ने लेखपाल पर संगीन आरोप लगाये हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर।
