
Ghaziabad (Deepak Sain) : हत्या का मुकदमा वापिस नहीं लेने पर एक महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को धमकी दी है कि वह अपनी मां की हत्या का मुकदमा वापिस ले ले, नही ंतो तेरी भी हत्या करके तेरी मां के पास पहुंचा देंगे। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह है पूरा मामला :
गढमुक्तेश्वर के नक्का कुआ रोड निवासी अनीता त्यागी ने बताया कि मोदीनगर के गोविन्दपुरी डबल स्टोरी कॉलोनी में उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका मुकदमा गाजियाबाद की कोर्ट में चल रहा है। अनीता त्यागी अपनी मां के हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रही है।
मां की हत्या का मुकदमा वापिस लेने के लिए मिल रही है महिला को धमकी :
अनीता त्यागी का कहना है कि गाजियाबाद कोर्ट में विचाराधीन चल रहे उसकी मां की हत्या का मुकदमा वापिस लेने के लिए मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के सारा रोड़ निवासी रोहित उर्फ कालू लगाता धमकी दे रहा है। आरोप है कि जब भी अनीता मुकदमे की पैरवी करने के लिए कोर्ट आती जाती है तो उसे मुकदमा वापिस लेने के लिए धमकाया जाता है।
मुकदमा वापिस नहीं लिया तो तेरी मां के पास पहुंचा दूंगा :
पीड़ित महिला अनीता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने उसे मुकदमा वापिस नहंी लेने पर धमकी दी है कि यदि उसने अपनी मां की हत्या का मुकदमा वापिस नहीं लिया तो वह उसकी भी हत्या करके मां के पास पहुंचा देगा। पीड़ित महिला ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है।
अधिकारी कथन :
पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक रेाहित उर्फ कालू निवासी सारा रोड मोदीनगर के खिलाफ संसुगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।
भाष्कर वर्मा, एसीपी मोदीनगर।
