
Ghaziabad (Deepak Sain) : मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर कैफे संचालन द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कैफे संचालक को गिरफ्तार कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
यह है पूरा मामला :
मुरादनगर के एक गांव में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। उसकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा-8 की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि रविवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में जाकर सो गये थे। उनकी 14 वर्षीय पुत्री भी खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चली गई थी। किशोरी के पिता ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे जब परिजन किशोरी के कमरे में गये तो वह अपने कमरे से गायब थी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करने पर किशोरी पास में स्थित एक मकान की छत पर मिली।
परिजनों द्वारा पूछे जाने पर किशोरी ने बताई दुष्कर्म किये जाने की बात :

किशोरी के छत पर मिलने पर जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कैफे संचालक लुकमान ने उसे लालच देकर छत पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिंसक गई।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किया दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज :
किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिजन किशोरी को साथ लेकर मुरादनगर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अधिकारी कथन :

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी कैफे संचालक लुकमान उम्र-26 वर्ष पुत्र महबूब निवासी ग्राम के विरूद्व दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
लिपि नगायच, एसीपी मसूरी सर्किल।
