दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों को दी जा रही धमकी, दो दिन से थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित परिवार

Ghaziabad (Deepak Sain) : निवाड़ी थानाक्षेत्र स्थित एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी पक्ष फैसले का दवाब बनाने के लिए पिछले दो दिनों से उसके घर जाकर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजन निवाड़ी थाने के दो दिन से चक्कर काट रहे हैं। लिखित में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। जिस कारण दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजन दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
यह है पूरा मामला :
एक गांव निवासी विवाहिता के साथ मुरादनगर निवासी उसके देवर ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपी देवर अपनी भाभी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार साल तक उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। इतना ही नहीं दुष्कर्म की यह बात जब विवाहिता के छोटे देवर को पता चली तो उसने भी घर पर अकेली मौजूद अपनी भाभी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता के कपड़े भी फाड़ दिए। आरोप है कि पीड़िता ने यह बात जब अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों से बताई तो मारीपट की गई।
विवाहिता ने महिला थाने में कराया देवर व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज :
पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त गाजियाबाद और पुलिस उपायुक्त ग्रामीण गाजियाबाद से की। महिला की शिकायत पर मामले की जांच महिला थाना गाजियाबाद को दी गई। जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी देवर तरूण व राहुल के अलावा आरोपी पति सचिन व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी पक्ष दुष्कर्म पीड़िता के घर जाकर दे रहा है अंजाम भुगतने की धमकी :
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति सचिन दो दिन से लगातार उसके घर आकर गाली-गलौज करते हुए फैसले का दवाब बना रहा है। फैसला न करने पर दुष्कर्म पीड़िता और उसके पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। जिस कारण दुष्कर्म पीड़िता उसके परिवार वाले दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।
कार्यवाही की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष दो दिन से काट रहा है निवाड़ी थाने के चक्कर :
घर आकर दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिवार को धमकी दिये जाने के बाद दुष्कर्म पीड़िता और उसका भाई आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही और सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए पिछले दो दिनों से निवाड़ी थाने के चक्कर काटने को मजबूर है। आरोप है कि दो दिन लगातार लिखित में शिकायत देने के बावजूद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। जिस कारण दुष्कर्म पीड़िता और उसका परिवार दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!