महिला ने पति पर लगाया तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने का आरोप

Ghaziabad (Deepak Sain) : मुरादनगर थानाक्षेत्र की मौहल्ला तेलियान कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और दूसरी महिला से निकाह करने उसे घर ले आने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी पति ने पीड़ित महिला को धक्के देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका पति राशिद (58 वर्ष) के किसी अन्य महिला से अवैध सम्बन्ध थे। जिसके चलते उसके पति राशिद ने उसे तीन तलाक दे दिया और दूसरा निकाह करके उस महिला को घर में ले आया। जब पीड़ित महिला ने इस बात का विरोध किया तो राशिद ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटी हैं जोकि सभी शादीशुदा हैं। आरोप है कि उसके पति राशिद ने महिला को उसके बच्चों से भी अलग कर दिया है। जिस कारण अब वह पूरी तरह बेघर हो गई है। गुरूवार को पीड़ित महिला मुरादनगर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस बारे में एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी पति राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!