- Ghaziabad (Deepak Sain) : मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर धेदा रविवार रात घर में खाना खा रहे युवक और उसकी मां पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस हमले में मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे उपचार के लिए गाज़ियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह है पूरा मामला :
गांव मौहम्मदपुर धेदा में पिंटू चौधरी अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात करीब नौ बजे पिंटू चौधरी के बड़ा बेटा पंकज चौधरी (21) घर पर खाना खा रहा था। उसी दौरान कार सवार दो हमलावर पिंटू चौधरी के घर पहुंचे और खाना खा रहे पंकज चौधरी पर पिस्टल से फायरिंग शुरु कार दी।
बीच बचाव करने आई मां को भी लगी गोलियां :
फायरिंग की आवाज सुनकर पंकज की मां गुड्डी दौड़ी हुई अपने बेटे को बचाने पहुंची। बेटे को बचाते वक्त मां गुड्डी भी हमलावारों की गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
ताबड़ तोड़ हुई फायरिंग से गांव में फैला दहशत का माहौल :
मां बेटे पर हुई ताबड़ तोड़ फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने डर के करण अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वहीं हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
मां बेटे को गंभीर हालत में गाज़ियाबाद के यशोदा अस्पताल में कराया भर्ती :
घायल युवक पंकज के चाचा और पूर्व प्रधान प्रत्याशी कोमल चौधरी ने बताया कि फायरिंग के दौरान उनके भतीजे पंकज चौधरी को 4 से 5 गोलियां लगी हैं और उनकी भाभी गुड्डी को भी 2 से 3 गोली लगी हैं। परिजनों ने दोनों घायलों को गाज़ियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत चिंतजनक बनी हुई है।
हमले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस :
मां बेटे पर घर में घुसकर हुए जानलेवा हमले की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के अलाधिकारी मुरादनगर मामले के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।
अधिकारी कथन :
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्रशांत उर्फ़ कबूतर, विक्की उर्फ़ चेटी और यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। - लिपि नगायच, एसीपी मसूरी।
कार सवार हमलावारों ने घर में घुसकर मां बेटे पर बरसाई गोलियां, दोनों की हालत गंभीर
