अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर किया किशोरी से दुष्कर्म, 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad (Deepak Sain) : मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से 3 वर्ष पूर्व किशोर अवस्था में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध या शिकायत करने पर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला :
एक गांव निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 18 वर्षीय पुत्री भी उनके साथ रहती है। आरोप है कि तीन वर्ष पहले जब उनकी पुत्री 15 वर्ष की थी तो गांव निवासी मतीन नाम के युवक ने उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री की नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि तभी से मतीन उनकी पुत्री को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता आया है। विरोध करने या शिकायत करने पर आरोपी ने किशोरी को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी।
परिजनों से शिकायत करने पर दी किशोरी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी :
पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पुत्री ने दुष्कर्म की इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत की तो आरोपी युवक मतीन के भाईयों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने घर से धक्के देकर भगा दिया।
पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार :
बुधवार को पीड़ित पिता मुरादनगर थाने पहुंचे और पुलिस से आपबीती बताते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपी मतीन पर पोक्सो व दुष्कर्म सहित संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मतीन के भाई नईमुद्दीन, वसीम व मुस्तकीम के खिलाफ गाली-गलौज व धमकी देने के धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अधिकारी कथन :
पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म व अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
लिपि नगायच, एसीपी मसूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!