दो पक्षों में पत्थरबाजी के बाद चले लाठी-डंडे, 15 लोगों के खिलाफ बलवा सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Ghaziabad (Deepak Sain) : मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव जलालबाद में गुरूवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। हमलावरों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थरों से भी हमला किया। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ बलवा व अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
शाम 7 बजे दोनों पक्ष आ गये आमने सामने :
गुरूवार शाम गांव जलालाबाद निवासी इमरान पुत्र समीम व ताहिर पुत्र मेहरबान में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडों व सरिये से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं दोनों पक्ष के हमलावरों ने एक दूसरे पर ईंट व पत्थरों से भी हमला किया। इस हमले में दोनों पक्षों से 1 महिला सहित 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
पत्थरबाजी से ग्रामीणों में फैला दहशत का माहौल :
दो पक्षों में एकाएक हुई पत्थरबाजी के दौरान वहां आसपास रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पत्थरबाजी के दौरान ग्रामीण अपने-अपने घरों में घुस गए और डर के कारण अपने घरों के दरवाजे और खिड़की बंद कर लिये।
पुलिस को आता देख फरार हुए सभी हमलावर :
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने फोन करके इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख सभी हमलावर मौके से फरार हो गये।
अधिकारी कथन :


पुलिस ने इस मामले में झगड़ा कर रहे रहे दोनों पक्षों के इमरान, वसीम, नदीम, अल्लू, शबनम, इशरत, रिजवाना, ताहिर, सावेज, जिशान, अनस, नाजिम, अमजद, अकरम व रिजवान के खिलाफ बलवा व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर झगड़े में घायल शबनम, इमरान व नाजिम को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।
लिपि नगायच, एसीपी मसूरी सर्किल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!