देवर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत करने पर पति ने विवाहिता के घर जाकर दी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

Ghaziabad (Deepak Sain) : निवाड़ी थानाक्षेत्र की एक गांव निवासी विवाहिता को अपने देवर द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियों बनाकर चार साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। विवाहिता द्वारा इसकी शिकायत करने पर गुस्साएं पति ने विवाहिता के मायके जाकर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष ने इस सम्बन्ध में थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
यह है पूरा मामला :
निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद महिला के एक बेटा और एक बेटी हैं। आरोप है कि एक दिन महिला अपने कमरे में अकेली थी तो उसी दौरान उसका बड़ा देवर महिला उसका बड़ा देवर कमरे में आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़ित विवाहिता की माने तो इस घटना के बाद उसका देवर उसे अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा।
छोटे देवर ने भी की विवाहित के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ :
आरोप है कि जब महिला के छोटे देवर को दुष्कर्म की बात पता चला तो एक दिन उसने भी अपनी भाभी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता के कपड़े भी फाड़ दिए।
पति व ससुराल वालों से शिकायत करने पर विवाहिता को जमकर पीटा :
पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत अपने पति व ससुराल वालों से की तो उन्होंने पहले तो विवाहिता के साथ जमकर मारपीट की और उसे अपना मुंह बंद रखने और इसकी शिकायत किसी से न करने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने इस बात की जानकारी फोन करके अपने मायके वालों को दी। आरोप है कि जब विवाहिता का भाई उसकी ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने महिला व उसके भाई को बंधक बनाकर जमकर पीटा और धक्के देकर घर से निकाल दिया।
पीड़ित महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार :
पीड़ित महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस आयुक्त महोदय गाजियाबाद को लिखित में की। जिसकी जांच महिला थाना गाजियाबाद द्वारा की जा रही है।
शिकायत करने से नाराज पति ने विवाहित के मायके पहुंचकर दी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी :
महिला द्वारा दुष्कर्म की शिकायत किए जाने से नाराज उसका पति शुक्रवार को निवाड़ी थानाक्षेत्र स्थित उसके मायके जा पहुंचा और अपनी शिकायत वापिस लेने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं महिला के पति ने शिकायत वापिस न लेने पर महिला व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
अधिकारी कथन :
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही करेगी।
लिपि नगायच, कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!