ईख के खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका

Ghaziabad News : मोदीनगर थानाक्षेत्र के गांव खंजरपुर स्थित ईख के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरूवार सुबह गांव खंजरपुर में लोगों ने एक ईख के खेत में महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका :
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला की हत्या कर शव को यहां ईख के खेत में फेंका गया है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
अधिकारी कथन :
महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।
ज्ञान प्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!