मजदूरों से भरे कैंटर में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 24 घायल

Ghaziabad (Deepak Sain) : मुरादनगर थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर गांव रेवड़ी-रेवड़ा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। देर रात करीब दो बजे ईंट भट्टा मजदूरों को ले जा रहे आयशर टैंकर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे मंे टैंकर सवार 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 24 मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के गन्नौर से एक आयशर कैंटर भट्टा मजदूरों को लेकर यूपी के हरदोई के लिए जा रहा था। कैंटर में कुल 37 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जब कैंटर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव रेवड़ी-रेवड़ा के पास पहुंचा, तभी कुछ मजदूरों ने लघुशंका के लिए कैंटर को सड़क किनारे रूकवाया और लघुशंका करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 24 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान इरसाद(20 वर्ष), नाजुमन(60 वर्ष), सबीना(21 वर्ष) व माया देवी(40 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मृतक गांव मझला कुमरूआ थाना मझला जनपद हरदोई के रहने वाले बताए गए हैं।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किया राहत-बचाव कार्य शुरू:
एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर गाजियाबाद पुलिस पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए गाजियाबाद संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल व जीटीबी दिल्ली में भर्ती कराया है।
24 मजदूर हुए हादसे में घायल:
इस भीषण सड़क हादसे में जहां 4 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं कैंटर सवार 24 मजदूर भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की माने तो घायल लोगों में महेन्द्र उम्र 48 वर्ष पुत्र शंकर, शंकर उम्र 70 वर्ष पुत्र नन्हे, रूचि उम्र 16 वर्ष पुत्री महेन्द्र, सुनहरा उम्र 20 वर्ष पुत्री इरसाद, शबनुर उम्र 5 वर्ष पुत्र इरफान, रूबी उम्र 22 वर्ष पत्नी इरफान, हास्नूर उम्र 3 वर्ष पुत्र इरफान निवासीगण हरदोई, खुशनुमा उम्र 22 वर्ष पुत्री आबिद, सुलेमान उम्र 28 वर्ष पुत्र ताहिर, शाहिद उम्र 22 वर्ष पुत्र ताहिर, शाद मौहम्मद उर्म 34 वर्ष पुत्र फतेह शेर, फलकनूर उम्र 3 वर्ष पुत्री सोनू, अयान उम्र 5 वर्ष पुत्र सोनू, फैजान उम्र 1 वर्ष पुत्र सोनू, चुन्नू उम्र 30 वर्ष पुत्र इरसाद, रासना उम्र 25 वर्ष पुत्री शाहिद, अंसिका उम्र 12 वर्ष पुत्री याकूब, नन्ही उम्र 35 वर्ष पत्नी याकूब, चांद बाबू उम्र 1 वर्ष पुत्र याकूब, सुनैनी उम्र 8 वर्ष पुत्री याकूब, गुफरान उम्र 4 वर्ष पुत्र छन्नू, खुर्शीद उम्र 35 वर्ष पत्नी चिन्नू, शान मौहम्मद उम्र 13 वर्ष पुत्र चिन्नू व फलक उम्र 3 वर्ष पुत्री इरशाद निवासीगण शाहजहांपुर हैं। सभी घायलों का गाजियाबाद के ंसंजयनगर एवं दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अधिकारी कथन :
पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी घायलों को संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल एवं दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। अन्य विधिक कार्यही प्रचलित है।
वीरेन्द्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात गाजियाबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!