Meerut (Deepak Sain) : मेरठ की गंगानगर कॉलोनी निवासी एक महिला को तांत्रिक ने पहले उसके घर में भूत-प्रेत का साया बताया, फिर तांत्रिक ने दो लाख रूपये ठगते हुए महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उस पर बच्चे की बलि देने का भी दबाव बनाया। पीड़ित महिला की तहरीर देकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
यह है पूरा मामला :
गंगानगर कॉलोनी निवासी एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। महिला ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके घर के हालात ठीक नहीं चल रहे थे। उसी दौरान उनके परिचित एक युवक ने महिला की मुलाकात एक तांत्रिक से कराई।
तांत्रिक ने महिला को बताया घर में भूत-प्रेत का साया :
इसके बाद तांत्रिक का महिला के घर पर आना-जाना शुरू हो गया। तांत्रिक ने महिला को उनके घर में भूत-प्रेत का साया बताते हुए जल्द ही किसी बड़ी अनहोनि के होने का बात बताई। यह सब जानकर महिला काफी घबरा गई और तांत्रिक की बातों पर विश्वास करते हुए उसके बताये हुए उपाय करने लगी।
तांत्रिक ने 2 लाख की ठगी कर किया महिला के साथ दुष्कर्म :
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान तांत्रिक ने उनसे उपाय करने के बहाने कई बार में 2 लाख रूपये ठग लिए। इतना ही नहीं महिला ने तांत्रिक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी तांत्रिक ने दुष्कर्म किए जाने के दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जिन्हें तांत्रिक वायरल करने की धमकी दे रहा है।
बच्चे की बलि देने का भी बनाया महिला पर दबाव :
पीड़ित महिला की माने तो जब तांत्रिक की पूजा-पाठ से समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ तो उसने बच्चे की बलि देने की सलाह दी। तांत्रिक ने बच्चे की बलि देने पर ही उसके घर से भूत-प्रेत का साया खत्म होने का डर दिखाया था।
पीड़ित महिला लगाई एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार :
इस घटना के बाद महिला को एहसास हुआ कि वह एक ठोंगी तांत्रिक है। जिसके बाद महिला ने तांत्रिक के बहकावे में न आकर पुलिस की शरण में जाना ठीक समझा और एसएसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
अधिकारी कथन :
अभी तक पीड़ित महिला की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
शिव प्रताप सिंह, सीओ सदर देहात मेरठ।
घर में भूत-प्रेत का साया बता तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, बच्चे की बलि देने का बनाया दबाव
